Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नेशनल हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण डंपर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं

20 Jan 2026

नेशनल हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आसनसोल। दुर्गापुर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दुर्गापुर के इंद्र अमेरिकन मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयला लदी एक चलती डंपर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते डंपर के इंजन हिस्से से आग की लपटें और काला धुआं निकलने लगा, जिससे सड़क पर मौजूद वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि डंपर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डंपर चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतर गया। उसकी सूझबूझ के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना पाकर न्यू टाउन थाना पुलिस और दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की तत्परता से थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण डंपर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
इस घटना के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर वाहनों की जांच न होने से ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेशनल हाईवे पर चलते डंपर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण डंपर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News